भाजपा स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

भाजपा स्थापना दिवस के क्रम में गांव चलो अभियान के तहत कोइरियापार मेआयोजत बूथ सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कारागार मन्त्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  है जो मजबूत संगठन के बल पर खडी है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आम आदमी के लिए सैकडों योजनायें चला रही है जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उज्ज्वला योजना,शौचालय, आवास,राशन, आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि आदि योजनाएं बिना भेद भाव के लाभार्थियों को मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पार्टी के कार्य कर्ता गांव गांव घर-घर जाकर पार्टी का पत्रक बिपरीत कर सरकार की जन कल्याण कारी योजना को बता रहे हैं। 
जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि गांव गरीब किसान की यह सरकार है इस सरकार में जो भ्रष्टाचार करेगा वह बचेगा नहीं।आज यह एक उदाहरण है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के किसी भी मन्त्री के इमान और चरित्र पर कोई दाग नहीं है। कार्यक्रम को सन्तोष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, देव नाथ राजभर, गुलाब चन्द,  ईश्वर दयाल, हरिकेश चौहान  विद्यासागर चौहान, कैलाश प्रजापति, परमहंस राजभर, अमित वर्मा, आनंद चौहान ,राम चौहान ,रमेश दुबे, मनीष सिंह, राम सुंदर चौहान ,मुन्ना सिंह ,रोहित चौहान, मुक्तेश्वर लाल श्रीवास्तव, महेश राम, आनंद चौहान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भारत भीम चौहान ने किया।