कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा 12 अप्रैल को मंगलम भवन बड़ागांव में करेंगे संभव जनसुनवाई।


प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ए के शर्मा जी ने बताया कि लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई का कार्य लगातार चल रहा है। राज्य की जनता के लिए सप्ताह में दो दिन लखनऊ में प्रत्यक्ष सुनवाई का एवं महीने में दो दिन अपने दोनों विभागों की तकनीक आधारित 'संभव' ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सुनवाई का कार्यक्रम हो रहा है। साथ ही स्थानीय अधिकारीगण को स्थानिक स्तर पर जनसुनवाई करने को कहा गया है। 

शासन तक लोगों की पहुँच को और बढ़ाने तथा स्थानिक स्तर पर ही न्याय दिलाlने के लिए राज्य स्तर की व्यवस्था को जनपद/तहसील/क्षेत्रीय स्तर पर ले जाते हुए मैंने मऊ में स्थानीय सुनवाई की शुरुआत किया था। 

मऊ जनपद की विद्युत और नगर विकास से संबंधित अगली स्थानिक सुनवाई निन्मांकित तारीख, समय और स्थल पर होगी। इसके लिए 11 अप्रैल, 2025 को अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। बाक़ी रह गई  शिकायतों का निस्तारण हमारी उपस्थिति में  12 अप्रैल को किया जाएगा। 

साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं में पात्रता बढ़ाने एवं लाभ पहुँचाने हेतु अन्य विभागों के भी काउंटर 11 अप्रैल, 2025 को लगाये जायेंगे। जिसका लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते हैं। 

स्थल: मंगलम बहुउद्देशीय भवन, बड़ागाँव, मऊ। 
             (मऊ-आज़मगढ़ मार्ग पर) 
तारीख़: 11-12, अप्रैल, 2025  
समय:   सुबह 10 बजे से