जिला मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां वरिष्ठ नेताओं ने गाजीपुर तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के साथ ही जिला भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी तथा उनका पुण्य स्मरण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने पंडित जी को याद करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं। भाजपा की बुलंद इमारत पंडित जी जैसे महान विभूतियों के त्याग और समर्पण के कारण ही आज खड़ी है। पंडित जी उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे।
वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने पुष्पांजलि देने के साथ ही कहा कि पंडित दिन दयाल जी का पूरा जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित तथा सादगी से परिपूर्ण रहा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के विचार को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। पूंजीवाद और समाजवाद की जगह पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने स्वराज के रूप में गांधी जी द्वारा परिकल्पित नैतिक मूल्यों और लोकव्यवहार के आधार पर आर्थिक नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम थी। वे कहते थे कि राजनीतिक व्यक्ति को जन सेवक के रूप कार्य करना चाहिए।
पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय का विचार अंत्योदय के उत्थान को आगे बढ़ाता रहा है, आज की भाजपा सरकार उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते हुए जनहितकारी योजनाएं आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर भरतलाल राही आनंद प्रताप सिंह संजय पांडेय अशोक रमेश राय सिंह आनंद रैकवार राकेश तिवारी संजीव जायसवाल कृष्ण कांत राय सचिंद्र सिंह अंजनी सिंह धर्मेंद्र राय दीपू चौरसिया यशपाल सिंह सुनील यादव त्रिभुवन प्रसाद सूरज चौहान शिव चौहान प्रतीक जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।