फरियाद करना पड़ा भारी,सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधवा महिला और बेटी को डीएम अंजनी कुमार सिंह के आदेश पर भेजा गया जेल,वजह-तेज आवाज में कर दी थी बात


मैनपुरी के थाना किशनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक विधवा महिला अपनी बेटी के साथ भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत के दौरान महिला और डीएम के बीच बहस हो गई।
डीएम के आदेश पर पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना समाधान दिवस में अधिकारियों और फरियादियों के बीच बिगड़ते संवाद का उदाहरण बन गई है।

क्या है पूरा मामला 

विधवा महिला अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंची थी।
शिकायत के दौरान डीएम से महिला और उसकी बेटी ने ऊंची आवाज़ में बात की।
बहस के बाद डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर ही महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, जहां समाधान दिवस पर न्याय की उम्मीद में पहुंचे फरियादी को जेल जाना पड़ा।