मऊ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक सिंह सहित तीन लोग 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मऊ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक सिंह सहित तीन तीन लोगों को पार्टी से किया 6 साल के लिए निष्कासित साथ ही पुर्व विधान सभा प्रत्याशी सदर माधवेंद्र बहादुर सिंह को दी कड़ी चेतावनी लोगों लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मई को राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परदहां मऊ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय जी के उपस्थित में युवा कांग्रेस मऊ के पुर्व अध्यक्ष गौरव राय के साथ मारपीट की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मऊ युवा कांग्रेस वर्तमान अध्यक्ष विवेक सिंह पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस मऊ रवि गोपाल सिंह एवं शमशेर सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है साथ ही पुर्व सदर प्रत्याशी माधवेंद्र बहादुर सिंह जी को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी है की भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो उक्त बात की जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल ने दी श्याम किशोर शुक्ल ने पत्र जारी कर यह जानकारी साझा किया।