प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु "खेलो इंडिया" के अंतर्गत अस्मिता विमेंस लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश योगसन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। यह लीग महिलाओं को खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम के तहत, योगासना भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नार्थ जोन की प्रतियोगिता 01 से 03 सितम्बर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोरखपुर में आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में मऊ की सात बेटियों का चयन किया गया है, जो मऊ के लिए गर्व का विषय है। योगासना नेशनल प्लेयर रंजू, जो डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा हैं, खुशबू प्रजापति, डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा, काजल सिंह, बाबा विश्वनाथ स्मारक इंटर कॉलेज, चटिया चकरा, मऊ में कक्षा 9 की छात्रा, सुनिधि विश्वकर्मा, सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा, राजनंदिनी, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा, संजना, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा, और पूजा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा हैं, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
मऊ की वीमेंस टीम के कोच के रूप में मंजू चौरसिया हैं जिनके नेतृत्व में बच्चियां खेलेंगी।
टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में राजन वैदिक को योगासना भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य द्वारा प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आयोजन न केवल मऊ के लिए गर्व का विषय है बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
डिस्ट्रिक योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रो. सर्वेश पाण्डेय, प्रधानाध्यापक देव भास्कर तिवारी, युवा भारत पूर्वी के राज्य प्रभारी बृजमोहन पाण्डेय, संगीता द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह, अंजनी कुमार सिंह, राजेश गोस्वामी, शालिनी पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, रामनिवास मौर्या, सहेन्द्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, युवा भारत मऊ के जिला प्रभारी कन्हैया, प्रशांत राय, कृष्णकांत उपाध्याय, शालिनी पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इन प्रतिभागियों और उनके कोच को शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि मऊ की ये बेटियाँ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगी।
इस आयोजन के माध्यम से मऊ के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ेगी, और भविष्य में और अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएंगे। यह प्रतियोगिता न केवल मऊ बल्कि पूरे देश में योगासना के महत्व को बढ़ावा देगी और महिलाओं के लिए नई राहें खोलेगी।
