साईबर पुलिस टीम द्वारा 17500 रुपये कराया गया वापस


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साईबर पुलिस टीम द्वारा OLX एप्प पर सेकेण्ड हैण्ड आई फोन को खरीदने के नाम पर व्हाट्अप पर डिटेल मांग कर धोखाधडी करके वादी से कुल 17500 रुपये की ठगी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम थाना जनपद मऊ टीम द्वारा ठगी के कुल 17500 रुपये को वादी के खाते मे पुनः वापस कराया गया । 
जागरुकता- सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्लीकेशन के जरिए फर्जी ऐप्स इनस्टॉल करने से बचे । सस्ते दामो मे मिल रहे फोन/लैपटाप/अन्य उपकरणो के डिलेवरी के बाद उसे चला कर कन्फर्म होने के बाद ही उसका पेमेन्ट करे । थोड़े निवेश से बहुत ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने का लालच देने वाले ऐप्स पर कदापि ट्रेडिंग न करें । यदि आप किसी ठगी के शिकार हो गए हैं तो इसकी शिकायत आप अपने नजदीकी साइबर क्राइम थाना/सेल  में तत्काल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या 1930 पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क कर भी शिकायत कर सकते है । 

साइबर क्राइम थाना टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र यादव, मु0आ0 शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, आरक्षी अर्वेन्द्र प्रताप मिश्र, आरक्षी शशिकान्तमणि त्रिपाठी, आरक्षी प्रदीप पटेल, आरक्षी प्रभात कुशवाहा, आरक्षी अनूप यादव