3 नफर गैंगेस्टर मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 28 अदद मल्टीमिडिया मोबाइल (लगभग 07 लाख कीमती), तमन्चा व कारतूस बरामद


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम को  रेलवे स्टेशन के पास मुहल्ला मुंशीपुरा थाना कोतवाली नगर मऊ से 03 नफर मोबाइल चोर अभियुक्तगण शेखर माहतो पुत्र गोलकिया महतो निवासी महाराजपुर थाना तालझारी जनपद साहेबगंज झारखण्ड, छोटू कुमार पुत्र जोगेन्दर महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखण्ड, गोलकिया महतो पुत्र बालगोविन्द महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखण्ड के कब्जे से चोरी के 28 अदद मल्टीमिडिया मोबाइल (लगभग 07 लाख कीमती) व एक अदद नाजायज तमन्चा व तीन अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । कडाई से पुछताछ में  बताया किं अपने गाँव के लोगो को इकट्ठा कर प्रदेश के विभिन्न शहरो के मलिन बस्तियो मे रहकर भीड़ भाड़ वाले इलाको मे लोगो के जेब से व विभिन्न दुकान के काउन्टरो से मोबाइल को चुटकियो मे चुरा लेते है तथा इन मोबाइलो को पश्चिम बंगाल के रास्ते बाग्लादेश भेजवा देते है । उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।        
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 305/2024 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5), बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 306/2024 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर मऊ ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण–* 
     1. शेखर माहतो पुत्र गोलकिया महतो निवासी महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहेबगंज झारखण्ड ।(ईनामिया)
     2. छोटू कुमार पुत्र जोगेन्दर महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखण्ड ।(ईनामिया)
     3. गोलकिया महतो पुत्र बालगोविन्द महतो निवासी महराजपुर नया टोला थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखण्ड ।
*बरामदगी–*
1. 28 अदद मोबाइल चोरी की विभिन्न कम्पनियो के ।  
2. 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद कारतूस ।
*अपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 0001/2024 धारा 379, 411, 413, 414 भा.द.वि. थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।
2. मु0अ0सं0 0147/2024 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।
3. मु0अ0सं0 0462/2023 धारा 34, 379, 411 भा.द.वि. थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।
4. मु0अ0सं0 0464/2023 धारा 34, 379, 411 भा.द.वि. थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।
5. मु0अ0सं0 0266/2023 धारा 34, 379, 411 भा.द.वि. थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
6. मु0अ0सं0 0267/2023 धारा 34, 379, 411 भा.द.वि. थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
7. मु0अ0सं0 0448/2023 धारा 34, 379, 411 भा.द.वि. थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।