सेंट‌ जेवियर्स हाईस्कूल सिकटियां में “मदर टेरेसा” के जन्म का उत्सव धूम-धाम से मनाया गया।

 सेंट‌ जेवियर्स हाईस्कूल सिकटियां में "मदर टेरेसा" के जन्म का उत्सव बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मंगलकारी अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी, उप-प्रधानाचार्य श्री रविप्रताप शर्मा जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर प्राईमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे, मदर टेरेसा के जीवन पर आधारित एकांकी, भाषण एवं माँ की ममता से सम्बन्धित कविताओं का सस्वर वाचन कराया गया।

अन्त में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह संदेश दिया कि मदर टेरेसा का नाम लेते ही हमारे ह्रदय में ममता, करुणा एवं मानवता के गुणों का एहसास होने लगता है। मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीब, अनाथ  एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की सेवा में समर्पित कर दिया, ऐसी महान नायिका पूरे संसार के लिए एक आदर्श रोल मॉडल है और पृथ्वी पर जब तक जीवन रहेगा यह पूरा संसार उनके त्याग, बलिदान एवं समर्पण को याद करता रहेगा ।