पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी द्वारा रुट मार्च किया गया

जनपद मऊ में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए  पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा भारी संख्या में जनपदीय पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा दक्षिणटोला के भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रूट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा आस-पास शांति/सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।