आम आदमी पार्टी ने देश में महिलाओं के साथ बलात्कार/अत्याचार के खिलाफ़ कड़े कानून बनाने के सम्बन्ध में राष्ट्रपति महोदया को भेजा ज्ञापन


देश की महिलाओं के साथ हर राज्य में बलात्कार की घटना बढ़ती जा रही है।हमारे उत्तरप्रदेश में लगभग 11 बलात्कार की घटना प्रतिदिन हो रही है इसमें बहुत सारी घटना वो भी है जिनको पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। हम सबको पता है कि जब तक महिला और पुरुष मिलजुलकर कार्य नहीं करेगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।अभी जल्दी ही कोलकाता में ट्रेनिग डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ उसके कुछ दिन बाद मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश में नर्स को बंधक बनाकर बलात्कार हुआ।यह सब घटना से महिलाओं के अंदर डर का माहोल बना हुआ है।हम सभी आपसे उम्मीद करते है इसके लिए कड़ा से कड़ा कानून लाया जाए।   

अतः आम आदमी पार्टी मऊ इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आधी आबादी महिलाओं के लिए एवम देश हित में कड़े से कड़े कानून बनाया जाए एवम जल्द से जल्द दोषियों को सज़ा दिया जाए।जिससे कि महिलाओं के साथ न्याय हो सकें ।