जनपद मऊ के समस्त थानों पर आयोजित किया गया वादी दिवस

 अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित समस्त वादियों को नोटिस भेज कर प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को आयोजित वादी दिवस पर बुलाया गया था । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोसी श्री दिनेश दत्त मिश्र द्वारा थाना घोसी में उपस्थित रहकर मुकदमें से सम्बन्धित वादियों से वार्ता किया गया तथा समस्याओं को संज्ञान में लेकर मुकदमें से सम्बन्धित विवेचकगण को निष्पक्ष व त्वरित आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा थानों पर उपस्थित रहकर मुकदमा वादियों की समस्याओं को सुना गया ।
साथ ही साथ थानों पर पंजीकृत मुकदमा वादियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु सर्वसंबंधित को निर्देशित किया गया