पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही संस्था लोक कल्याण सेवा न्यास के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर मऊ में होने वाले भव्य समारोह में श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महिला महाविद्यालय चोटीपुरा अमरोहा की प्राचार्या / संस्थापक आचार्या डॉ सुमेधा जी को लोक कल्याण रत्न से सम्मानित किया जायेगा |
संकल्पशील व कर्मठ व्यक्तित्व डॉक्टर सुमेधा भारतीय संस्कृति व संस्कारों को शिक्षा के साथ जोड़कर बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करने वाली नारी सशक्तिकरण की आदर्श प्रतिमूर्ति हैं आचार्य डॉ सुमेधा जी बारह वर्ष की आयु में ही परिवार व समाज में महिलाओं के साथ होते भेदभावपूर्ण व्यवहार को देखते हुए बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का निश्चय किया | बालिकाओं की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण कालिक सेवा करने के लिए अपने अविवाहित रहने का प्रण किया आपकी इच्छा थी की बालिकाएं विदुषी व वीरांगना बनें , जिससे जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का सामना कर सके व सम्मान के साथ जीवन जी सके | डॉ सुमेधा ने अपनी देखरेख मे पच्चास हजार से ऊपर बच्चियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक देकर स्वावलंबी बनाया है
उक्त जानकारी न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने देते हुए बताया की लोक कल्याण सेवा न्यास प्रत्येक वर्ष देश में लोक कल्याण के लिए विशिष्ट कार्य कर रहे किसी एक विभूती को एक भव्य समारोह आयोजित कर एक लाख रूपये ,अंग वस्त्र,एक पौधा भेंट कर सम्मानित करता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 30 अगस्त को मऊ में आयोजित किया गया है |
