आज अपर जिला अधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह ने दोहरीघाट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गौरी शंकर घाट, मुक्तिधाम शवदाह स्थल एवं तटवर्ती क्षेत्रों में कटान की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार घोसी को खिसके बोल्डर को जल्द ठीक कराने हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करने को कहा। साथ ही मुक्तिधाम के कटान वाले क्षेत्र में शरणार्थी सिविर में बाढ़ के पूर्व सभी भौतिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बारिश के दृष्टिगत होने वाली मौतों से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के द्वारा ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए बच्चों को जल स्रोतों के पास न जाने हेतु भी अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। इसके अलावा बच्चों को ऊंचे टीलों से पानी में कूद कर स्नान करने से रोकने हेतु जागरूक करने को भी कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने ओवरलोडेड नावों पर भी लोगों को बैठने से रोकने तथा नदियों, नहरों , जलाशयों एवं अन्य जल स्रोतों के पास लिखी हुई चेतावनी की अवहेलना करने से रोकने हेतु भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार घोसी को बाढ़ शरण स्थलों की सतत निगरानी बाढ़ निगरानी समितियां द्वारा करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को भी कहा तथा शासन द्वारा अनुमन्य राहत किट एवं डिग्निटी किट का भी वितरण समय समय पर करते रहने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने मुक्तिधाम शवदाह स्थल पर 10 मीटर तक खिसके बोल्डर के मरम्मत कार्य करीक्षण किया।नई बाजार के पास सरयू नदी पर बने पुल से नदी सीधे रामपुर धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक कटान का खतरा होने के कारण उक्त क्षेत्र में राहत कार्य की सतत निगरानी करते हुए तहसील में राहत चौपाल लगाने हेतु उन्होंने तहसीलदार घोसी को निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार घोसी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
HomeUnlabelled
अपर जिला अधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र एवं तटवर्ती क्षेत्रों में कटान की स्थिति का किया निरीक्षण।
