श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पुलिस लाइन में सांस्कृतिक समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के अवसर पर सायंकाल रिजर्व पुलिस लाईन मऊ प्रांगण में वृहद सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया तथा पुलिस लाईन सहित जनपद के सभी थानों पर जन्माष्टमी त्योहार परंपरागत रीति-रिवाज के अनुरुप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 सांस्कृतिक समारोह आयोजन के क्रम में जनपद मऊ के विभिन्न स्कूल/कालेजों के बच्चों व अन्य लोगों द्वारा कुल 17 मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल फ्लावर, डानवास्को पब्लिक स्कूल, कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, नवल नेशनल एकेडमी दोहरीघाट, अमृत पब्लिक स्कूल व पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिला आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी द्वारा सम्बोधित करते हुये बताया कि हम सभी को कन्हैया के जीवन से सीख लेने की जरुरत है जो जन्म की रात से लेकर अंत तक कठिन संघर्षों व कष्ट एवं चुनौतियों से भरी हैं। हम अपने जीवन में निर्भीक रहें, निर्भर रहें, मानव जाति सहित सभी प्राणियों से प्रेम करें, स्वयं तथा अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखें इत्यादि हमें अपने जीवन शैली में अनुकरण करना चाहिए। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण के क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किये गये बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारीगण व भारी संख्या में आये स्कूल/कालेजों के बच्चे/अध्यापकगण, पुलिस परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।