भारतीय जनता पार्टी मऊ ने विभाजन विभीषिका की स्मृति में शीतला माता मंदिर प्रांगण के सभागार में प्रदर्शनी तथा संगोष्ठी का आयोजन किया।
साथ ही शीतला माता धाम के प्रांगण से सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद स्थल तक मौन जुलूस निकाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की देश का बंटवारा एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला था। विभाजन के दौरान तमाम लोग शहीद हो गए। लाखों लोग बेघर हो गए। पिछले 75 साल से हम बिना इन लोगों को याद किए की आजादी का जश्न मना रहे थे। बंटवारे के दौरान शहीद हुए इन लोगों को भी याद करना जरूरी है। इसी वजह से यह स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। कल हम आजादी का जश्न मनाएंगे। लेकिन बंटवारे के दौरान कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने गलतियां की। इसकी वजह से देश का विभाजन हुआ। आज हम यह संकल्प भी लेते हैं कि भविष्य में कभी ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएगी। जिस के देश को बंटवारे का दंश झेलना पड़े। इस दौरान बटवारें के कारण अपनी जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की विभाजन विभीषिका का विषय महत्वपूर्ण है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विभाजन का दंश झेल चुके लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है कार्यक्रम का संचालन लालजी वर्मा ने किया।
इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान सुनील कुमार गुप्त विजय राजभर भरतलाल राही मुन्ना दूबे मनोज राय अशोक सिंह गणेश सिंह संतोष सिंह संजय पांडेय राकेश मिश्रा रमेश राय पूनम सरोज राधेश्याम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
