"सेंट जेवियर्स हाईस्कूल" में 78वें स्वतन्त्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।


मऊ नगर सिकटियां स्थित "सेंट जेवियर्स हाईस्कूल" में 78वें स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ स्कूल के रेजीडेन्सिएल डायरेक्टर 'श्री गौतम जयसवाल' जी तथा  प्रधानाचार्य 'श्नी संदीप कुमार दुबे' जी ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस मंगलकारी अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य 
'श्री रवि प्रताप शर्मा' सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-गण मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। स्कूल के प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूँ, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, मेरा रंग दे बसंती चोला, नृत्य का सुन्दर रूप बिखेरा गया। अपर प्राइमरी एवं सीनियर बच्चों द्वारा देशभक्ति भाषण, देश भक्ति गीत, देशभक्ति कविता, भगत सिंह के जीवन पर आधारित एकांकी, रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित एकांकी तथा अमर वीर जवान शहीदों की सुन्दर एवं मनोरम झांकी निकाली गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों की वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहना एवं प्रशंसा की। 
कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के उपप्रधानाचार्य 'श्री रवि प्रताप शर्मा' जी ने सभी बच्चो, शिक्षकों एवं अभिभावको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह संदेश दिया कि यह राष्ट्रीय पर्व एकता प्रेम एवं धर्म निरपेक्षता का पर्व है। जब हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, जैन आदि जाति धर्म एवं समुदाय के लोगों ने एक थाली में बैठकर खाना शुरू कर दिया तभी अंग्रेजो को यह पता चल गया कि अब उनको भारत छोड़ना ही पड़ेगा। हम सब भारतीय है और भारत माता की संतान है तथा देश सर्वोपरि है यह भावना जीवन पर रखनी चाहिए तभी एक सुन्दर एवं स्वर्ग जैसा भारत निर्मित होगा जो सपना हमारे देश के अमर वीर जवान शहीदों ने देखा था।