नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मऊ की कमान संभाली

मऊ - जनपद मऊ में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (आईपीएस - 2017 बैच ) द्वारा मऊ एसपी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया । इससे पूर्व जनपद गौतम बुद्ध नगर में कमांडेंट 49 बटालियन पीएसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक
Uploaded Image

ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।