15 अगस्त को झंडा रोहण कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे: अपर जिलाधिकारी।


अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को प्रातः 8:00 बजे समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियां बाधकर उसे फहराया जाएगा। उन्होंने सभी विभागध्यक्षों को निर्देशित किया कि 15 अगस्त 2024 को प्राप्त 8:00 बजे झंडारोहण कार्यक्रम कराया जाना सुनिश्चित करें।