एड्स नियंत्रण हेतु ट्रांसजेंडर समूह के लोगों द्वारा किया गया जागरुकता अभियान कार्यक्रम।
जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। आज एड्स नियंत्रण हेतु ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान ट्रांसजेंडर हेना कौशल, खुश्बू, सलमा, सलोनी द्वारा भी दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देने में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एड्स के फैलने एवं उससे बचाव के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी वायरस के कारण होता है यह एक से अधिक यौन संपर्क, संक्रमित सुइओ के इस्तेमाल और संक्रमित रक्त के संपर्क से फैलता है। यह गर्भावस्था में माता से बच्चों में भी फैल सकता है। उन्होंने एड्स के संक्रमण से बचाव की जानकारी को लोगों में साझा किया। इस दौरान ट्रांसजेंडर खुश्बू ने कहा कि हम सभी ट्रांसजेंडर समूह जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का विशेष प्रयास किया एवं भेदभाव को छोड़कर हम लोगों को समाज में एक जगह दी। उन्होंने कहा कि एड्स के संक्रमण फैलने के जो मुख्य कारण है उससे बचें एवं बचाव हेतु जो प्रावधान है उसका अनुपालन करें। इस दौरान एडवोकेट गुंजा सिंह संवैधानिक कार्यकर्ता द्वारा चेयर सीटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रांसजेंडर गुड़िया द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹1500 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, ट्रांसजेंडर खुशबू द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹1000 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र तथा ट्रांसजेंडर सलोनी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ₹500 का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनी धापा इंटर कॉलेज की बच्चियों द्वारा एड्स फैलने एवं उसके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित ट्रांसजेंडर पूजा, कंचन, प्रियंका, रुचिका, रुखसार, मुस्कान आदि उपस्थित रहे।