रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष अजीत सिंह को मिला गोल्ड प्रेसिडेंट अवार्ड.

वाराणसी में आयोजित रोटरी पुरस्करण के भब्य समारोह में रोटरी 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो0 सुनील बंसल जी द्वारा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रोटरी क्लब मऊ के सत्र 2023 अध्यक्ष अजीत सिंह को दिया गया, इस  अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सभागार में उपस्थित रोटेरियन के मध्य रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष द्वारा किये गए कार्यों के लिए जब सम्मानित किया गया और प्रशंसा कि गयी उस समय पूरा सभागार तालियों कि गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
अजीत सिंह ने कहा कि ऐसे समय जब सेवा के क्षेत्र में आपके द्वारा सम्मान मिलता हैं तो इससे और आगे बढ़कर सेवा का कार्य करने का मनोबल और उत्साह बढ़ता हैं और एक नयी ऊर्जा के साथ लोगों के बीच काम करने का मन करता हैं, इस पुरस्कार के मिलने पर अजीत सिंह ने अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  श्री सुनील बंसल और उपस्थित सभी पी डी जी, को ह्रदय कि गहराइयों से आभार और धन्यवाद दिया.
इस पुरस्कारण समारोह में बेस्ट सचिव सत्र 2023-2024 के लिए गोल्ड और ब्रोज मैडल से सौरभ बरनवाल को भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा सम्मानित किया गया