रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी 19 जून,2026 को छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस तथा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार, मऊ-दिल्ली (आ

नन्द विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस तथा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर करेंगे। छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद, सारण राजीव प्रताप रूडी, सांसद, महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सदस्य विधान परिषद वीरेन्द्र नारायण यादव,सदस्य विधान परिषद आफाक अहमद, सदस्य विधान परिषद सच्चिदानंद राय,विधायक छोटी कुमारी तथा मऊ जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अरविन्द कुमार शर्मा, सांसद, घोसी राजीव राय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
नन्द विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस तथा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर करेंगे। छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद, सारण राजीव प्रताप रूडी, सांसद, महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सदस्य विधान परिषद वीरेन्द्र नारायण यादव,सदस्य विधान परिषद आफाक अहमद, सदस्य विधान परिषद सच्चिदानंद राय,विधायक छोटी कुमारी तथा मऊ जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अरविन्द कुमार शर्मा, सांसद, घोसी राजीव राय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
इसके अतिरिक्त 19 जून,2026 को बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी इस लोको मोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन (WDG4G) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर छपरा जं. स्टेशन पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे छत्रसाल सिंह, मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी तथा मऊ जं. स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
छपरा एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में यात्री दिल्ली एवं इसके निकटवर्ती शहरों में रोजगार, शिक्षा, उपचार एवं अन्य कार्यो से जाते हैं और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि को ध्यान में रखकर रेल मंत्रालय द्वारा 12527/12528 छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस)-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 14055/14056 मऊ-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई।
छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस का शुभारम्भ:- 12527 छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस छपरा से प्रत्येक रविवार को 20.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 14.00 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुॅचेगी। जबकि 12528 दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 16.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 09.40 बजे छपरा पहुॅचेगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
मऊ-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस का शुभारम्भ:- 14055 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.00 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 14056 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 15.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मऊ 05.45 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।
दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार:- 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा की लोकप्रियता एवं जनआकांक्षाओं को देखते हुए आज से इस गाड़ी का मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक किया जा रहा है।
इन गाड़ियों के चलने से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।
ये गाडियाॅ उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जाएंगी।
