विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों में खुशी की लहर। मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के सैकड़ो शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने बताया की सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल से मुलाकात कर मूंह मीठा किया तथा सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए हर्ष प्रकट किया । 

 28- 3- 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त लगभग 60 हजार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को केंद्र के समान पुरानी पेंशन का विकल्प देने का निर्णय कैबिनेट से पास हुआ। उक्त निर्णय की सूचना प्राप्त होने पर विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच से जुड़े शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा  कार्यालय पर एकत्र होकर एक दूसरे को मुँह मीठा कराया  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष मोर्चा के संयोजक ज्ञानचंद कन्नौजिया,अटेवा के मंडल मंत्री राजेश सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंत्री जनार्दन सिंह ,विशिष्ट बी.टी.सी.के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, मंत्री राजेश राय ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया। 
इस मौके पर शिवकुमार,धनंजय शर्मा, राजकुमार वर्मा, परवेज अंसारी,अरविन्द कुमार रस्तोगी,मनोज कुमार, विजय बहादुर, राजकुमार,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।