शहर के परिषदीय विद्यालयों में रोली टीका और माला पहनाकर नगरशिक्षा आधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी बच्चों का स्वागत किया और मिठाईयां खिलाकर बच्चों के साथ समर कैंप की शुरुआत की।इस अवसर पर नगरशिक्षा अधिकारी सियाराम ने कहा कि सभी शिक्षक नामांकन , गुणवत्ता और शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दें।28जून से 15जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाकर अपने क्षेत्र के सभी बच्चों को नामांकन सुनिश्चित करें।इस दौरान कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा बालक पर ए आर पी चन्द्रधर राय ने बच्चों को खेलकूद और मनोरंजक विधियों से पढना सिखाया। प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी पर प्रधानाध्यापक सुशील कुमार पांडेय ने बच्चों से कविता पाठ का अभ्यास कराया।वहीं शिक्षामित्र सोनम श्रीवास्तव ने बच्चों को इनडोर गेम की जानकारी देते हुए लूडो,कैरम,खोखो आदि का अभ्यास कराया।इस अवसर पर ए आर पी चन्द्रधर राय, सुशील कुमार पांडेय, शोभावती देवी, निर्मला देवी,संगीता राय,राधा,एस एम सी अध्यक्ष अनामिका,रीता वर्मा आदि रहीं।
HomeUnlabelled
रोली,चंदन और माला पहनाकर बच्चों का हुआ स्वागत,नगरशिक्षा अधिकारी ने पठन पाठन का किया शुभारंभ
