समाजवादी नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता निसार अहमद ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को विगत दिनों अपने दौरे के क्रम में आए मंडल रेल प्रबंधक को अनुस्मारक पत्र भेज कर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के ईर्द-गिर्द नागरिकों को होने वाली समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए अनुरोध किया है कि
1- रेलवे क्रासिंग संख्या 23 जो प्लेट फार्म के विस्तारीकरण के नाम पर बंद कर दिया गया, लोगों के मांग और उनके परेशानियों को शीघ्र दूर करने के लिए उसके बदले स्वीकृत अंडरपास का निर्माण नहीं किया जा रहा है आपके समक्ष भारी जनसमुदाय उपस्थित होकर इस ओर आपका ध्यान आकर्षित कराया था आप द्वारा शीघ्र कार्य शुरू करा देने का आश्वासन दिया गया फिर भी कार्य प्रारंभ न होने से लोगों में उदासी व्याप्त है,
2- रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस और इंटरसिटी को छोड़कर अन्य किसी मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता जबकि यहां के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए रसड़ा अथवा मऊ जंक्शन तक जाना पड़ता है।
3- टिकट खिड़की का संचालन होता रहा है लेकिन टिकट आरक्षण का कार्य ना होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
4- प्लेटफार्म नंबर एक का उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण के साथ साथ प्लेटफार्म नंबर एक का जबतक उच्चीकरण नहीं होता तब-तक पूर्व दिशा में मिट्टी भराई कर रेल डिब्बों में उतरने चढ़ने हेतु यात्रियों के सुविधार्थ अन्य आवश्यक कार्यों को कराये जाने की अत्यंत ही आवश्यकता है ।
5- लखनऊ - बलिया सड़क राज्य मार्ग होने के कारण भारी वाहन से लेकर छोटे वाहनों का भारी संख्या में आवागमन होता है तथा उसी क्रासिंग संख्या 24 पर क्षेत्रीय नागरिकों का भारी हुजूम अपनी रोज की समस्याओं के निराकरण बाजार, बैंक,पोस्ट आफिस, अस्पताल और स्कूल आने वाले रेल संपार संख्या 23 के बंद कर देने से जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए रेल संपार संख्या 23 की जगह स्वीकृत अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराकर क्षेत्रीय लोगों को जाम की समस्याओं का निराकरण कराया जा सकता है।
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के आश्वासन दिया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है रेल प्रशासन इसपर समुचित कार्रवाई करते हुए जनता को शीघ्र राहत उपलब्ध कराए जाने चाहिए। जाम की समस्या से दो-चार होते रेल यात्रियों के साथ साथ क्षेत्रीय नागरिकों को हो रही कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया है।
