अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोडिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण।

    
आगामी त्योहारों एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निरीक्षण किये जाने के क्रम में श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा श्री अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ व श्री इलमारन जी, पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखाओं तथा परिसर में भ्रमण कर साफ सफाई व रख-रखाव आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।