शक्ति की शादी में दिखा दिग्गजों का जमावड़ा, नव दंपति ने हाथ जोड़कर मांगा आशीर्वाद


मऊ। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय हर्षिता संग परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों सहित तमाम दिग्गजों ने उपस्थित होकर नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
मऊ जनपद के प्रतिष्ठित ठेकेदार विद्यासागर सिंह के सुपुत्र शक्ति सिंह जौनपुर जनपद निवासी हर्षिता सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधे। जिनका वैवाहिक कार्यक्रम राजधानी स्थित पंडित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित की गई थी। जहां आशीर्वाद देने पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, परिवहन कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र विधायक पंकज सिंह, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नीरज सिंह, अर्पणा यादव आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह बसपा विधायक उमाशंकर सिंह  विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, राकेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व महामंत्री बजरंगी सिंह बज्जू के साथ ही मऊ जनपद के मऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, प्रतिष्ठित व्यवसाय राजेश सिंह, सत्यामित्र सिंह दिनेश, गुफरानुल हई, कांग्रेस नेत्री पूजा राय, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जहां लोगो ने देर रात तक वर वधु को आशीर्वाद दिया।
गौरतलब हो कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले शक्ति सिंह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम बंगाल प्रभारी हैं। जिनकी शादी के अवसर पर देश के कोने कोने से भाजपा कार्यकर्ता व राजनेताओं का जमावड़ा रहा। जहां हाथ जोड़कर नवदम्पत्ति ने लोगों से आशीर्वाद मांगा।