भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के द्वारा पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई।
यह बैठक लोकसभा प्रवास योजना में लगे महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों पूर्व जिलाध्यक्ष व समर्थित ब्लाक प्रमुखों के साथ आर एस पैलेस में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 2024 के चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और संगठन की मजबूती के लिए विधिवत चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घोसी लोकसभा के सभी बूथों के हर घर तक लेकर जाएं। आयुष्मान उज्जवला आवास आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की चर्चा आमजनमान में की जाए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और संगठन की मजबूती के लिए भी चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को हर बूथ के हर घर तक जाने के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत बहुत नजदीक है, बस सभी को एक होकर जोर लगाना पड़ेगा। नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाजपा वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक कमेटी बनाएगी जिसका काम बूथ स्तर की वोटर लिस्ट को अपडेट और दुरुस्त करना होगा। इस अभियान के तहत बोगस वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का काम भी होगा। साथ ही साथ इस अभियान के तहत नए वोटरों को वोटर आईडी बनवाने में मदद की जाएगी।इस दौरान किसी वोटर को आईडी कार्ड में कोई अशुद्धि दूर करानी हो या फिर उसे अपने डाटा को अपग्रेड करना हो तो इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद वोटरों की यह सहायता भी करेंगे । कई बार वोटर आईडी होने के बावजूद मतदाता सूची से नाम कट जाता है जिसके कारण कई लोग वोट नहीं कर पाते हैं ऐसे लोगों की भी मदद पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा कर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को सफल बनाने में लग जाएं हमारे अभियान जितना अधिक धरातल पर दिखेंगे हमारी जीत उतने ही बड़े अंतर से होगी। हमारे लिए एक एक वोट महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रभारी देवेंद्र सिंह संयोजक मुन्ना दूबे अरविंद सिंह सुनील कुमार गुप्ता विजय नारायन शर्मा प्रवीण गुप्ता दुर्गविजय राय अखिलेश तिवारी बजरंगी सिंह राकेश मिश्रा संतोष सिंह रामाश्रय मौर्य अनिल श्रीवास्तव कृष्णकांत राय कृष्ण राजभर सत्यमित्र सिंह प्रवीण कुंवर सिंह राघवेंद्र शर्मा सुनील यादव रामप्रवेश राजभर सचिंद्र सिंह विनय कुमार राघवेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।