घोसी संघर्ष समिति घोसी की एक बैठक संपन्न एवं रखा दो मिनट का मौन

 घोसी संघर्ष समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें अपने साथी वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द राय जी की माता का आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई और अभी तक कोई ट्रेन नहीं चलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया       


अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि अप्रैल में ही ट्रेन को चलना था लेकिन अब अक्टूबर आ गया और ट्रेन नहीं चली जिससे सारी जनता में आक्रोश है,                  

संरक्षक अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि प्रयागराज वाली ट्रेन अप्रैल माह में ही चलनी थी लेकिन रेलवे बोर्ड ने अभी तक नजर अंदाज कर दिया है अभी सभी त्योहार आ गए हैं अगर अब से भी रेलवे बोर्ड ट्रेन चला देती है तो इसका लाभ आम जनता के साथ साथ रेलवे को भी मील जाता, सुदर्शन कुमार ने कहा कि अगर ट्रेन नहीं चली तो घोसी संघर्ष समिति घोसी का एक डेलीगेट दिल्ली रेल मंत्रालय जाकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलने के लिए जायेगा,                       

प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि अगर इसके बाद भी रेलवे बोर्ड ट्रेन नहीं चलाया तो हम घोसी संघर्ष समिति घोसी के लोग एवं आम जनता मिलकर एक लंबा आंदोलन करने के लिए तैयार है जिसमें धरना प्रदर्शन के साथ साथ भूख हड़ताल भी करने के लिए तैयार है,                                          

महामंत्री खुर्शीद खान ने भी आंदोलन की ही बात कही क्योंकि आम जनता बहुत ही बेसब्री से ट्रेन चलने का इंतजार कर रही है,    
 अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि लगातार डाक द्वारा ज्ञापन भेजा गया लेकिन कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं आया, अब सब्र का बांध टूट गया है, एक डेलीगेट दिल्ली जाकर रेल मंत्रालय के चेयरमैन से मिलेगा एवं और इस पर वार्ता की जायेगी और फिर भी ट्रेन नहीं चली तो सारे त्योहार बीतने के बाद नवंबर माह में घोसी संघर्ष समिति घोसी धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल विभाग की होगी,           

संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान, महामंत्री खुर्शीद खान, नौशाद खान, सुदर्शन कुमार, हरेंद्र चौरसिया, गोपाल साहनी, अरविंद मौर्य, मासूम खान, राजेश जायसवाल, हाफिज जावेद खान , शमशाद अहमद, राजेश पांडेय, आशीष कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि नवंबर माह में त्योहार समाप्त होते ही आन्दोलन किया जायगा,।