जिला कांग्रेस कमेटी अनु0जति विभाग विनय कुमार गौतम उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सदस्य अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी, मऊ हंसनाथ तिवारी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मऊ व्यापार प्रकोष्ठ शशिकान्त राय के नेतृत्व में कांग्रेस जन नें ग्रामसभा बैजापुर तह0-सदर, जनपद-मऊ के दलित बस्ती के लोगों के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा नगर मजिस्ट्रेट मऊ के माध्यम से तीन सुत्रीय माॅगपत्र ज्ञापन के माध्यम सौपा । ज्ञापन के माध्यम से माॅग किया ग्रामसभा बैजापुर दलित समाज के राजकुमार राम पुत्र मुरारी राम व अन्य दलित समाज के लोग जिनके पास जिविकोपार्जन हेतु नाममात्र की जमीन है जिसमें खेती बारी करके किसी तरह जीविकोपार्जन करते है उक्त जमीन के पास सरकारी पानी की टंकी नही लगायी जाय जिससे पास के खेती बारी का नुकसान होने से बच सके। व दलित भूखमरी से बच सके। सरकारी पानी की टंकी पूर्व में प्रस्तावित स्थान पर ही पानी की टंकी लगाया जाय व ग्रामसभा बैजापुर के क्षेत्रीय लेखपाल पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया जाय कांगे्रस जनों ने जिला प्रशासन को चेताया कि निम्नलिखित बिन्दुओं का समाधान एक महीने के अन्दर नही कराया गया तो हम कांग्रेसजन ग्रामवासी बैजापुर के दलित समाज के लोगों के मिलकर गाॅधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन व आन्देालन करने को बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विनय कुमार गौतम ने कहा कि उ0प्र0 की भाजपा की योगी सरकार में दलितों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। अगर जिला पशासन उक्त समस्या का समाधान यथाशीघ्र नही किया तो दलित कांगे्रस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार में जंगलराज कायम है कानून व्यवस्था ध्वस्त है किसान,नौजवान, बुनकर, दलित अन्य त्राहि-त्राहि कर रहे हैं उन्होने सरकार को चेताया कि अगर दलित समाज का उत्पीड़न बन्द नही हुआ तो हम कांग्रेसजन बर्दास्त नही करेगें।
हंसनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, मऊ ने कहा कि एक माह के अन्दर अगर उपरोक्त समस्या का समाधान नही हुआ तो हम कांग्रेसजन आन्देालन के लिए बाध्य होगें।
अनिता गौतम सदस्या उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उ0प्र0 की योगी सरकार में आये दिन दलित महिलाओं के साथ एवं दलित समाज के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर उसे तत्काल नही रोका गया तो दलित समाज सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से विनय कुमार गौतम, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, अनिता गौतम, हंसनाथ तिवारी, शशिकान्त राय, सोहेल नोमानी, अरविन्द राय, राजकुमार राम,धर्मेन्द्र, सुरेन्द्र, अभिषेक, मुराती, बरखू राम, अशोक राम, देवनाथ राम, महाजन राम, गम्भीर गौतम, हरिकेश राम, बालगोविन्द राम, दशरथ राम, जिउत राम, दयाशंकर राम, विनोद राय, दिनेश राय, राधिका देवी, किशुनदेई, दुलेसरी, लालमुनी, गुलाबी, लक्ष्मीना, सुनीता, कमली, पुष्पा, नीतू, चिन्ता, चन्दन कुमार, प्रदीप गौतम, राजेन्द्र, विजय साहनी, बंशीधर, हरेन्द्र, मुसाफिर, परसुराम, सुरेश, लालबिहारी, आफताब आलम, जमालुद्दीन, हरिचरन, अंश गौतम, आनन्द कुमार, श्रीराम, प्रतिमा गौतम, शीला देवी, सुभावती देवी, प्रमिला गौतम, तेतरी देवी, गुलइची, सुनैना, वन्दना गौतम, एवं समस्त दलित समाज व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
