मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी सहअभियुक्त रहे राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह रंगदारी मांगने के मामले में हुए गिरफ्तार


माफियाओं और उनके गुर्गो के विरूद्ध जनपद मऊ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही मे माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के सहयोगी तथा मुख्तार अंसारी के साथ कई मुकदमों में सहअभियुक्त, थाना सरायलखंसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/23 धारा 341,386,387,504 भादवि0 में वांछित अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। आपको बता दें कि ग्राम खरगजेपुर के प्रधान बृजेश सिंह से उक्त अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह तथा उनके भाई उमेश सिंह द्वारा जान की धमकी देकर एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी जिसके सम्बन्ध में उक्त अभियोग बृजेश सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत करवाया गया था। जिसमें आज राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।