साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा फिर भी इसका असर देश दुनिया और मानव जीवन पर पड़ेगा. 
सूर्य ग्रहण  साल 2023 पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग चुका है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है. साथ ही इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है और यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा. चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. हालांकि साल 2023 के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा

14 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा