कोपागंज में जल निकासी की समस्या का समाधान करना है मुख्य उद्देश्यः- अरशद रेयाज़

कोपागंज, मऊ। आज नगर पंचायत कोपागंज के बैठक कक्ष में बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत कोपागंज की चेयरपर्सन आमिना सिद्दीका ने की। नगर पंचायत चेयरपर्सन आमिना सिद्दीका पत्नी अरशद रेयाज़ द्वारा बोर्ड के समक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये बजट व विकास के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किये गये जिन पर बोर्ड ने सर्व सम्मति से अपनी मुहर लगा दी, जिसके पीछे कोपागंज का विकास करने का उद्देश्य दृष्टिगत रहा। उक्त बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में जल निकासी, साफ-सफाई, रास्ता व सड़क निर्माण, पेय जलापूर्ति, पथ-प्रकाश, आदि जैसी नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता व जनकल्याणकारी मुद्दे प्रमुख रूप से छाये रहे। बैठक में पर्यावरण को संरक्षित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में नगर पंचायत की सीमा में सम्मिलित किये गये नये क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी करने के लिये नये सफाई श्रमिकों को बढ़ाये जाने व नगर में अधिष्ठापित सबर्मिसबल के संचालन हेतु कुछ और कर्मचारियों को बढ़ाने व सबमर्सिबल की मोटर जलने/जलपापूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तुरन्त सही कराने विषयक प्रस्तावों को नगर पंचायत अध्यक्षया द्वारा मंज़ूरी दी गयी।   
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज़ ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा बजट व प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित होने पर सभासदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप द्वारा कोपागंज के विकास के प्रति आज अति महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। आप द्वारा पारित प्रस्तावों से कोपागंज अपने विकास की नयी मन्जिल तय करेगा जिसमें आपका समान सहयोग शामिल है। अरशद रेयाज़ ने कहा कि बोर्ड के उद्देश्यों में कोपागंज का विकास एवं जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। नगर की उन्नति हमारे द्वारा बनायी जाने वाली विकास की योजनाओं पर निर्भर करती है। इसी लिये हम विशेष रूप से जनता को सुविधा पहुँचाने वाली योजनायें बनाकर नगर के विकास को सुदृढ़ बनाने हेतु संकल्पित हैं। उन्होने पत्राकारों से वार्ता के दौरान कहा कि कोपागंज के लोगों ने हमें नगर पंचायत अध्यक्ष के रुप में सेवा करने का मौका प्रदान किया है, अवाम द्वारा सौंपे गये दायित्वों को निभाने और जनता की मुझसे जो अपेक्षाएं एवं आशाएं है मैं उन्हे पुरा करने की हर सम्भव कोशिश करुंगा। उन्होने बताया कि आज जिन प्रस्तावों को पारित किया गया है उनमें प्रमुख रुप से कोपागंज में जलनिकासी की समस्या के  समाधान हेतु नाला निर्माण कार्य कराये जाने का कार्य शामिल हैं। उन्होने कहा कि हम जल निकासी के इस जटिल समस्या के समाधान के प्रति पूरी तरह से गंभीर है तथा इसके लिये आवश्यक सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार किया जायेगा। उन्होनें कहा कि पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिये नगर पंचायत द्वारा वृक्षारोपण भी किया जायेगा। 
अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप देने के कार्य किया जायेगा। नगर का सुन्दरीकरण करते हुये नगरवासियों की सुविधा को सर्वाेपरि रख कर हम बोर्ड की हर मंशा को जमीन पर उतारने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बैठक में सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी- रोहित कुमार भारती, लिपिक-राम प्रसाद यादव, व सेराज़ अहमद आदि उपस्थित रहे।
दिनाँकः 08.06.2023
अरशद रेयाज़ 
अध्यक्ष प्रतिनिधि
नगर पंचायत कोपागंज, मऊ।