लखनऊ. गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा की बुधवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान वकील के भेष में आए शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी. शूटर विजय यादव को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. अब जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. जीवा की हत्या .357 बोर की अल्फा रिवॉल्वर से हुई, जो कि चेक रिपब्लिक में बनी है. इस रिवॉल्वर की कीमत 5 से 6 लाख रुपए है और यह भारत में प्रतिबंधित नहीं है. इसका एक कारतूस डेढ़ से दो हज़ार रुपए का मिलता है. आमतौर पर ये रिवॉल्वर पंजाब में लोग शौकिया रखते हैं. बड़ा सवाल ये है कि विजय यादव जैसे साधारण आदमी को ये रिवॉल्वर कहां से मिली
