नीट क्वालीफाई कर छात्र-छात्राओं ने दिया मऊ को तोहफा

 हौसला, लगन, मेहनत और किसी लक्ष्य को पाने का इरादा हो तो सफलता अवश्य मिलती है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया मऊ के छात्र छात्राओं ने, जिन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ मंजिल पर पहुंचने का इरादा किया और सफलता प्राप्त की।
आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेडिकल के नीट परीक्षा का परिणाम जारी हुआ तो मऊ के छात्रों ने भी सफलता प्राप्त कर शहर का नाम रौशन किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुहल्ला चांद पूरा निवासी इर्शाद अहमद की बेटी व डाॅ सलाहुद्दीन की छोटी बहन गुलिस्तां परवीन ने 677 स्कोर प्राप्त कर आल इंडिया 1855 रैंक प्राप्त की।
इसी तरह मुहल्ला रघुनाथ पुरा निवासी शकील अहमद की बेटी समरा नसीक ने बी.यू.एम.एस करते हुए नीट में 630 अंक प्राप्त किया।
   मऊ के नवा पूरा पश्चिम निवासी फैजुल हसन मरहूम की लड़की व पूर्व फ्री इंडिया कलब के फुटबॉलर नूरूल हसन की बहन रफत जहां ने भी नीट क्वालीफाई किया है।
मऊ के मलिकताहिरपुरा निवासी इकबाल बनारसी के बेटे अब्दुल्लाह इकबाल ने भी नीट क्वालीफाई किया।
मऊ के क्यारी टोला निवासी हाफ़िज़ न्याज़ अहमद मरहूम के पोते व अबुलहसन खलीफा के बेटे मोहम्मद रकीब ने आल इंडिया ओबीसी 225 रैंक प्राप्त कर नीट क्वालीफाई किया।
इसी तरह मऊ के मोहल्ला बुलाक़ी पूरा निवासी मुफ़्ती अनवर अली के भाई मोलवी शौकत अली के लड़के मोहम्मद सफवान ने भी नीट की परीक्षा में 720 में से 666 अंक प्राप्त करके अपने घर और पूरे ज़िले का नाम रौशन किया।
अदरी के डॉ शाह फैसल मरहूम के बेटे शाह फहद ने भी नीट क्वालीफाई किया
इसी नीट क्वालीफाई करने वालों की कड़ी में घोसी के अबू शहमा ने 671 मार्क्स, कोपा के अज़हाद नज़ीरुल बारी ने 656 मार्क्स, मोहमदाबाद गोहना से शिफा खान ने 611 मार्क्स, द नेशन फाउंडेशन क्लासेज से अभिनव ने नीट में कैटेगरी रैंक 3601 प्राप्त की है।
इसी तरह डोमन पुरा निवासी अब्दुल मतीन के बेटे रय्यान अब्दुल्लाह ने भी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
मऊ के ही मुहल्ला डोमन पुरा हिब्बा निवासी डॉ हम्माद की पुत्री आयशा ने भी नीट एग्जाम पास कर शहर का नाम रौशन किया है।
मऊ के ही खीरीबाग रोड निवासी मोहम्मद अली (पापुलर साड़ी) के पुत्र माज़ अली ने नीट में 654 मार्क्स प्राप्त कर शहर का नाम रौशन किया