मंजिले उन्हे मिलती है जिनके सपनो मे जान होती है ,पंख से कुछ नही होता हौसलो से उड़ान होती है यह कारनामा कर दिखाया है ब्लाक क्षेत्र के होनहार ने नीट की परीक्षा मे दोहरीघाट कस्बे के अमन साहू पुत्र अरविंद साहू ने नीट की परिक्षा मे 640 नम्बर तथा आल इण्डिया मे दस हजार रैक तथा ओबीसी मे 3925 वी रैक पाकर एमबीबीएस मे दाखिला का मार्ग प्रशस्त किया है तो वही गाँव सहित क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है ।
मेधावी अमन साहू के भाई शिवम साहू पहले से ही आइटी इंजीनियर है वही इनके पिता अरविंद साहू एक गुमटी मे रेडिमेड की दुकान कर अपने बच्चो को बड़े ही परिश्रम से पढ़ाया है जहां इनके दोनो बच्चो ने अपने पिता का मान बढ़ाया है मेधावी अमन की 10 वी की परिक्षा सेण्ट जेवियर्स बड़हलगंज से हुई है जो 96% अंक प्राप्त किया था तथा मेधावीयो ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को बताया तथा अमन ने अपने भाई को प्रेरणास्रोत माना तो इधर अमन के घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है तथा मेधावी के परिवार मे खुशी का ठिकाना नही है।तथा मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार कर रहे है साहित्य परिषद गोंठा ने दोनो मेधावियो को बधाई देते हुए आगामी होने वाले आल इण्डिया कविसम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है ।बधाई देने वालो मे नगर चेयरमैन विनय जायसवाल साहित्य परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय उपाध्यक्ष रमेश राय प्रबंधक पूर्व प्रधान बिजेन्द्र राय विपिन राय रामनक्षत्र यादव श्री प्रकाश यादव उदयनारायण यादव बृजेश राय पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त प्रह्लाद मद्धेशिया पारसचन्द साहू उमेश गुप्त समेत आदि लोग रहे ।
