विश्व एथनिक दिवस पर संस्कृति से जुड़ने का अनूठा प्रयास


शअधिरोहण सामाजिक संस्थान द्वारा नगर स्थित वर्कआउट एंड डांस अकादमी की महिलाओं के मध्य विश्व एथनिक दिवस के अवसर पर "अपनी संस्कृति – अपनी पहचान" विषयक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने चित्र आधारित प्रश्नों एवं भारतीय संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी रुचि एवं जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के बीच भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी तक अपनी विरासत को पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था
वर्क आउट की कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्कआउट एंड डांस अकादमी की संचालिका सोनू सिंह का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया।

अधिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी शारदा त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


Uploaded Image

अपनी संस्कृति को जानना ही अपनी पहचान को मजबूत बनाना है