डायबिटीज नियंत्रित करने में साइकिल का उपयोग बेहद लाभदयक - डॉ संजय सिंह


हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हृदय रोग विशेष्ज्ञ डॉ संजय सिंह ने बताया की साइकिल सबसे सस्ता वाहन है। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। पेट्रोल की खपत नहीं होती, पर्यावरण दृष्टि से सुरक्षित है, एक्सरसाइज करने के लिए बेस्ट है, इम्युनिटी भी बढ़ती है। प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल की सवारी हमारे शरीर में मौजूद इम्यून सेल को सक्रिय करती है, जिससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। साइकिल की सवारी करना ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। रोजाना साइकिल की सवारी करने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है, सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये तनाव को भी कम करती है।डायबिटीज के मरीज फिजिकल एक्टिविटी के तौर पर साइकिल का उपयोग करके इसे नियंत्रण में रख सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और फिट बॉडी हर बीमारी से लड़ने की ताकत देती है। प्रॉपर तरीके से ब्लड फ्लो भी साइकिल चलाने से बॉडी में होता है। दिल के दौरे का जोखिम भी कम किया जा सकता है।