मेधावीयों की सफलता से क्षेत्र गदगद नीट की परीक्षा मे गोंठा की कविता यादव को 616अंक

                             
मंजिले उन्हे मिलती है जिनके सपनो मे जान होती है ,पंख से कुछ नही होता हौसलो से उड़ान होती है यह कारनामा कर दिखाया है ब्लाक क्षेत्र के होनहारो ने नीट की परिक्षा मे दोहरीघाट कस्बे के  गोंठा गाँव के टिकरी पुरवा की कविता यादव पुत्री संजय यादव ने नीट परिक्षा मे 616 अंक तथा आल इण्डिया जनरल रैंक  मे 20313व ओवीसी 8568रैंक लाकर गाँव सहित क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है ।
 मेधावी छात्रा कविता यादव ने दसवी की परिक्षा सेण्ट जेवियर्स घोसी व 12 वी की परीक्षा लिटिल फ्लावर  मऊ से 72%,76%अंक प्राप्त कर  नीट की  तैयारी मे जुट गयी थी अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को बताया तो वही मेधावी कविता ने अपने पिता को माना इधर  कविता यादव के घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है  तथा मेधावी के परिवार मे खुशी का ठिकाना नही है।तथा मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार कर रहे है साहित्य परिषद गोंठा ने मेधावियो को बधाई देते हुए आगामी होने वाले आल इण्डिया कविसम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है ।बधाई देने वालो मे  नगर चेयरमैन विनय जायसवाल साहित्य परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय उपाध्यक्ष रमेश राय प्रबंधक पूर्व प्रधान बिजेन्द्र राय विपिन राय रामनक्षत्र यादव श्री प्रकाश यादव उदयनारायण यादव बृजेश राय पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त प्रह्लाद मद्धेशिया पारसचन्द साहू उमेश गुप्त समेत आदि लोग रहे ।