सउदी अरब, यूएई समेत खाड़ी देशों में चांद दिखने पर आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में आज चांद दिखा है, कल ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद का पर्व मनाया जाएगा।
ईद का चांदअरब देशों में 20 अप्रैल को देखा गया और वहां 21 अप्रैल को ही यानी आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन भारत में 20 अप्रैल को चांद नहीं देखा गया और इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि आज 21 अप्रैल को चांद का दीदार होगा और 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए आज चांद के दीदार को लेकर रोजेदारों में बड़ी उत्सुकता देखी जा रही थी और आज चांद का दीदार हो गया कल ईद मनाई जाएगी
