16 अप्रैल को 10:00 से 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ,देखे कहा



अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी ने बताया कि विद्युत पारेषण खण्ड-मऊ (उपखण्ड अधिकारी, विद्युत प्रेषण उपखण्ड प्रथम, मऊ) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र-मऊ ओल्ड से निर्गत 132 के0वी0 मेन बस पर अनुरक्षण कार्य कराये जाने हेतु  अपरिहार्य कारणवश शट डाउन लिया जाना सुनिश्चित है। जिससे दिनांक 16 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके फलस्वरूप निम्न उपकेन्द्र प्रभावित रहेंगे:-
33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र-भीटी, सदर हॉस्पिटल से पोषित क्षेत्र, 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र - ओल्ड पॉवर हाउस 10 एम0वी0ए0 ( I & II), मऊ शहर से पोषित क्षेत्र, 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र - बख्तावरगंज से पोषित क्षेत्र,
33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र-रहजनियां से पोषित क्षेत्र, 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र - ओल्ड पॉवर हाउस (न्यू) से पोषित क्षेत्र।