वैष्णवी राय नें कांग्रेस जनों के साथ पाॅच सुत्रीय ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा जिलाधिकारी,मऊ को सौपा

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मा0 राहुल गाॅधी जी के मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य मऊ जनपद के जन्मदाता विकास पुरूष स्व0 कल्पनाथ राय की पुत्री  वैष्णवी राय नें कांग्रेस जनों के साथ पाॅच सुत्रीय ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा जिलाधिकारी, मऊ को सौपा । ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से लोकसभा में राहुल गाॅधी जी द्वारा पूछे गये प्रश्नों के सन्दर्भ में कहा कि इसका उत्तर मिलने की मात्र आशा किरण आप है। ज्ञापन द्वारा माॅग किया गया कि गौतम, अडानी के व्यापार मंे विदेशों से आया 20 हजार करोड रूपया किसका है? उद्योग पति गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का रिश्ता क्या है। प्रधानमंत्री जी सरकारी विदेश यात्राओं में कितनी बार श्री गौतम अडानी को साथ ले गये। अडानी कम्पनी को प्रधानमंत्री जी द्वारा कितने और किन किन देशों में ठेके दिलाये गये । कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से माॅग किया कि इन प्रश्नों का उत्तर देश में किसी भी पटल पर मिलना सम्भव नही है। अतः आप से बड़ी उम्मीद और आशा है कि आप उत्तर जरूर देगी।
वैष्णवी राय ने कहा कि प्रभु श्रीराम जैसी करूणातप सैयम और निष्ठा का संचार हम सबके नेता मा0 राहुल गाॅधी में हैं। उनके लिए हम सभी कांग्रेेस जनों का घर मा0 राहुल गाॅधी जी का घर है। मेरा घर भी मा0 राहुल गाॅधी जी का घर है। वैष्णवी राय ने कहा कि देश में चोर को चोर कहना अपराध है ? मा0 राहुल गाॅधी जी ने भी तो यही कहा था ? यह तानाशाही है। पूर्व नियोजित की तरह भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को हम ऐसा नही करने देंगें। इस देश के प्रधानमंत्री तानाशाह कायर व अहंकारी है।हम इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से संसद तक गाॅधीवादी तरीके से आन्दोलन करते रहेगें। वैष्णवी राय ने कहा कि हम इन्दिरा, राजीव गाॅधी जी का बलिदान व मा0 सोनिया गाॅधी जी का त्याग यह देश कभी भूला नही सकता । हम राहुल गाॅधी जी का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। हमारी विचारधारा नफरत की नही है हम डरने वालों में से नही है। अडानी का नाम लेने पर प्रधानमंत्री जी बौखला जाते हैं। इस देश की परम्परा है कि  अहंकारी राजा का मुहतोड़ जबाब जनता देती है। भारतीय जनता पार्टी इस देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। उन्होने कहा कि मा0 राहुल गाॅधी जी आज भी सांसद है और कल भी रहेंगे। डेर है अंधेर नही है। भारतीय जनता पार्टी दिन रात सिर्फ गाॅधी परिवार ही नजर आता है। मॅहगाॅई बेरोजगारी नहीं।
ज्ञापन देनें वालों में से प्रमुख रूप से इम्तेखाब आलम, विष्णु्र कुशवाहा, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, अनिल जायसवाल, शशिकान्त राय, नागेन्द्र पाण्ेडय, विरेन्द्र कुशवाहा, मंशा राजभर, घनश्याम सहाय, त्रिभुवन भारती, राजकुमार राय, पूजा राय, संजय यादव, उमाशंकर सिंह, छोटे लाल राम, शिवजी कन्नौजिया, ओमप्रकाश ठाकुर, दुर्गाचन्द पाण्डेय, राना खातून, रमन पाण्डेय, मकसूदन मिस्त्री, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, मोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।