सेल कंपनियों का 20,000 करोड़ किसका पैसा है जांच कराए सरकार-- मणिन्द्र मिश्रा


लोकतंत्र को बंधक बनाकर रखना चाहती है भाजपा- इंतखाब आलम                           

मऊ जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के संसद सदस्यता को समाप्त करने के विरोध में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जुलूस रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया ज्ञापन देने के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर डेमोक्रेसी डिस'क्वालिफाइड विषय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणिन्द्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को उनकी सदस्यता खत्म करने में जल्दबाजी दिखाई और आनन-फानन में घर खाली करने की नोटिस भेजी इससे स्पष्ट है कि दुर्भावना से यह सरकार काम कर रही है परंतु कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता अपना घर राहुल गांधी का घर बता रहे है यह भाजपा के मुँह पर तमाचा है आगे कहा की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है जिसको लेकर हम गांव से लेकर देश तक खुलासा करेंगे 
          जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को बंधक बनाकर रखना चाहती है लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है यह पहली बार है कि मानहानि के केस में 2 वर्ष की अधिकतम सजा को सुनाया गया है यह भारतीय इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था सरकार जितना भी विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश करेगी उतना हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि याचिकाकर्ता जिस प्रकार से पहले स्टे लेता है फिर से उठाया जाता है कहीं ना कहीं यह राजनीति से प्रेरित है इसका फैसला जनता की अदालत में 2024 में हो जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमरेशचंद् पाण्डे डॉक्टर सुधा राय शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा प्रवक्ता पूजा राय  संजय यादव अकरम प्रीमियर राना खातून घनश्याम सहाय उमाशंकर सिंह रमन पाण्डे मधुसुदन त्रिपाठी माधवेंद्र बहादुर सिंह सोहेल नोमानी वैष्णवी राय ओमप्रकाश ठाकुर रामकरण यादव ब्रह्मानन्द पाण्डे नागेंद्र पाण्डे शिवाजी कनौजिया छोटे लाल वीरेंद्र कुशवाहा शफीक डायमंड प्रेमचंद क्रान्ति निषाद शशीकांत राय अनिल राय इत्यादि।