हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन चिट्ठी जारी की है

                                     
चीन-जापान में कोरोना का विस्फोट हो गया, क्या भारत में फिर लौटेगा कोराना ?

केन्द्र सरकार ने कोरोना को लेकर राज्यों को एडवाजरी जारी कर दी है। कोरिया, जापान, अमेरिका और चीन में बढ़ते कोरोना केसेज को देखते हुए केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है. केंद्र ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है जिसमें जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान रखने को कहा गया है.
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने NCDC और ICMR को भी पत्र भेजा है. इस चिट्ठी में जीनोम सीक्वेंसिंग पर खास ध्यान देने की सलाह दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार (21 दिसंबर) को सुबह 11 बजे कोरोना पर रिव्यू बैठक भी बुलाई है। जीनोम टेस्टिंग के जरिए कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में पता चलेगा।                                                                                              
मास्क लगाना फिर से शुरू कीजिए 2 गज दूरी बहुत है जरूरी