नगरपालिका मऊ के प्रमुख सभासदों की आज एक जगह बैठक हुई। बैठक में भोजन की भी व्यवस्था सभासद शमीम अहमद और सभासद मोहम्मद कादिर की तरफ से थी। भोजन से पहले और बाद में आगामी नगरपालिका चुनाव पर जम कर चर्चा हुई। बैठक में महिला सभासदों के प्रतिनिधियों और मृतक हो चुके सभासदों के बेटों ने भाग लिया। सभासदों ने पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल को खास तौर से आमंत्रित किया था।
सभासद जहीर सेराज,मो इस्माईल, मो नसीम, शफीकुरहमान, अबरार अहमद, कमरूल इस्लाम, मुनौव्वर गफूर (रजाई), दुर्गेश सिंह,अब्दुल सलाम (शामियाना) अजय कुमार,फखरे आलम, अल्तमस अंसारी, कारी जमील, मास्टर शमीम, अब्दुल कादिर, खुशहाल सिंह बड़े, मकबूल अहमद, सरवर जहीर, अजहर फैजी, सभासद पुत्र एहसान गुफरान, सभासद पुत्र इरफ़ान मंजूर इत्यादि लोग मौजूद थे।
