दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


    दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल में हो रही असुविधा को देखते हुए,मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को सुलभ शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन                                   

 दिव्यांग समिति के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध जी ने बताया कि जिला अस्पताल में दिव्यांगों को हो रही असुविधा को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया जिसमें की मुख्य मुद्दा कमरा नंबर 14 जो की प्रथम तल पर था जिस में दिव्यांगों को आने जाने की दिक्कत हो रही थी उस कार्यालय को भूतल पर स्थापित करने हेतु साथ ही विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष झारखंडे तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश, सुदामा जी साथ ही विभिन्न लोग उपस्थित रहे