आयुर्वेद के प्रवर्तक माने जाने वाले भगवान् धन्वंतरि की जयंती 23 अक्टूबर को मनायी जायेगी जिसके उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आयुर्वेद पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 11 अक्टूबर को जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा! प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मण्डल व राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा! क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मऊ डॉ. जयराम यादव ने बताया कि जिले में 29 आयुर्वेदिक व 6 यूनानी अस्पताल हैं जिनके द्वारा 12 से 23 अक्टूबर तक हर दिन हर घर आयुर्वेद को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है जिसके तहत हर सप्ताह में विभिन्न लोगों को चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट, योग प्रशिक्षकों व योग सहायकों द्वारा आयुर्वेद व योग के पारस्परिक सम्बन्ध व महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है .
उन्होंने बताया कि तीसरे सप्ताह में जनपद के समस्त सरकारी, वित्त पोषित, एवं निजी इंटर कॉलेज के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जायेगा.
भाषण का विषय "मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद कि उपयोगिता " रखा गया है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम 3 मिनट का समय दिया जायेगा जिसमें हर कॉलेज से कक्षा 9 से 12 तक के केवल 3 छात्र छात्रायें ही भाग ले सकेंगे/सकेंगी
जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा साथ ही दो प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा.
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपया, द्वितीय को 2100 व तृतीय को 1100 तथा दो सांत्वना पुरस्कार पाने वाले को 501 रूपये दिए जायेंगे.
उसके बाद 17 अक्टूबर को जनपद स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता मण्डल स्तर पर आयोजित कराई जायेगी. जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार, द्वितीय पुरस्कार 5100, तृतीय पुरस्कार 2100, दो सांत्वना पुरस्कार 1100 रूपया दिया जाएगा. वही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगीता का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जाएगा प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर 51000 द्वितीय पर 21000, तृतीय पर 11000 व दो सांत्वना पुरस्कार
5100 रूपए दिए जायेंगे.
