मऊ। कुछ पाने का जुनून लेकर निकल पड़ा एक बटोही, आखिर में जमाना उसके साथ था.. कुछ इसी अंदाज में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बरसते मेघ के बीच दोहरीघाट में अपने हजारों समर्थकों सहित भव्य स्वागत कर डाला। कार्यकर्ताओं का हुजूम और जुनून इस कदर की प्रदेश अध्यक्ष ने भी गदगद होकर आशुतोष की पीठ थपथपाई।
आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गोरखपुर से आजमगढ़ जा रहे थे। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय द्वारा जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर उनका दोहरीघाट नई बाजार मे हजारों महिलाओ एव युवाओ के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान काफी तेज बरसात होने लगी एक बारगी लगा कि अब युवाओं की भीड़ छट जाएगी। लेकिन भाजयुमो नेता आशुतोष के नेतृत्व में उमड़ी युवाओं की फौज अपने नेता के स्वागत के लिए बरसते मेघ के बीच डटे रहे। जो चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष राय, भाजपा पुर्व मिडिया प्रभारी शुशील राय, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय, पंकज मद्देशिया, नितेश तिवारी,आदर्श राय, प्रिंस गुप्ता, मनिष यादव, रिशु राय, सुमन यादव अक्षार, प्रमिला तिवारी, अंजु यादव, मिंटूरानी, रेनु भारती, नीलम, रीना राजभर, श्वेता शर्मा, अनिता पाल, कुशुम विश्वकर्मा आदि पुर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।