शारदा नारायन हॉस्पिटल एव शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रेकवारेडीह स्तिथ रामलीला मैदान में एक निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 35 लोगो को बी० पी ,शुगर ,एव सांस की जांच की गयी। हड्डी रोग विशेष्ज्ञ डॉ राहुल कुमार ने लगभग 50 मरीज़ो को निःशुल्क परामर्श दिया। इसके उपरांत सभी मरीज़ो को निःशुल्क दवाये वितरित की गयी। डॉ कुमार ने इस बदलते मौसम में होने वाले जोड़ो के दर्द के लिए और गठिया जैसे गंभीर रोग से कैसे खुद को बचाये इसके बारे में लोगो को अवगत कराया। आगे उन्होंने व्यव्याम के तरीके बताये तथा हड्डीओं के फायदेमंद के लिए संतुलित आहार तालिका के बारे में भी जानकारी दी।आयोजन व्यवस्था में सुमन पांडेय अध्यक्ष रामलीला कमेटी, राजीव सिंह ,राजकुमार श्रीवास्तव ,शेषनाथ सिंह मंडलाध्यक्ष भाजपा ,जीतेन्द्र सिंह अध्यक्ष करणी सेना एव निर्भया पांडेय तत्परता से लगे रहे।