अमृत महोत्सव के अंतिम दिवस तिरंगा यात्रा में झोकी ताकत आर्य समाज और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने

 
आर्य समाज और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सयुंक्त रूप से आर्य समाज मंदिर से मऊ रेलवे फाटक तक तिरंगा यात्रा निकाल कर दिखाई अपनी ताकत।आर्य समाज मऊनाथ भंजन के तत्वावधान में प्रातः 8 बजे से भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव विशाल तिरंगा शोभा यात्रा के रूप में निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारम्भ आर्य समाज के पुरोहित श्री मनीष आर्य जी द्वारा वैदिक मन्त्र पाठ से हुआ!तत्पश्चात तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह जी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों मे जन जन तक देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा उन सभी वीर वीरांगनाओ को भी याद करना जो इतिहास मे अदृश्य है! यह तिरंगा यात्रा आर्यसमाज मंदिर के प्रांगण से प्रारम्भ होकर संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सिंधी कॉलोनी होते हुए रेलवे फाटक तक गई। जिसमें आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम एवं देश भक्ति गीतों के माध्यम से नगर वासियों में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा भर रहे थे । डीएवी बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया के विद्यार्थी भी जयघोष के साथ साथ राष्ट्रभक्ति गीतों का गान कर रहे थे। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था। इस शोभायात्रा में सबसे आगे तिरंगा ध्वज,बैंड बाजे तथा आर्यसमाज के संयोजक श्री अजय आर्य के साथ साथ प्रशांत रत्नम् सिंह, बृजेश सिंह, राहुल सिंह, अरविंद कुमार आर्य, विवेक सिंह,उदय प्रताप आर्य, राजेंद्र प्रताप आर्य, अजय सर्राफ, पंडित हरिशंकर मिश्र, पारसमणि सिंह, नगर कार्यवाह सुनील जी, नगर प्रचारक श्री अभिनन्दन जी, प्रधानाचार्य श्री मुरलीधर जी, सुरेंद्र वर्मा, ओंकारनाथ सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्त, राजेश वर्मा, वशिष्ठ नारायण, वीरेंद्र नाथ आर्य, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार वर्मा, आदि के साथ-साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पाण्डेय, महामंत्री अरविन्द कुमार आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा , कोषाध्यक्ष श्री राजेश गुप्त, क्षेत्रीय संयोजक राजा आनंद ज्योति सिंह राजकुमार सिंह, राजा राम यादव, सुनील मौर्य अनिल मौर्य, डॉ राम शिरोमणि मौर्य , बलिराम सिंह शिव प्रसाद आर्य अन्य लोग उपस्थित रहे।